फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसबैंड विराट के साथ वेलेन्टाइन-डे सेलिब्रेट नहीं करेंगी अनुष्का शर्मा, इस शख्स के साथ गुजारेंगी वक्त

Fri, 02 Feb 2018 07:16 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किसी भी कपल के लिए शादी के बाद उनका पहला वेलेन्टाइन डे बेहद खास होता है। लड़का उस दिन को खास बनाने के लिए हर कोशिश करता है वही लड़की भी अपने हसबैंड के साथ होने के कई सपने संजोती है। मगर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए उनका पहला वेलेन्टाइन-डे बेहद बोरिंग होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Yash Raj Films‏/Twitter
अनुष्का हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वेलेन्टाइन डे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा'। वेलेन्टाइन डे पर ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इस दिन विराट की जगह फिल्म के हीरो वरुण धवन अनुष्का के साथ होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' के लिए मेहनत कर रही है। हाल ही में उन्होंने कढ़ाई करती हुई एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा उनकी एक और फोटो भी सामने आई थी, जिसमें वे सिम्पल कॉटन की ब्लू कलर की साड़ी और पैरों में चप्पल के साथ बिना मेकअप नजर आई थी। यह फोटो भी फिल्म से ही जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई-धागा' के डायरेक्टर शरत कटारिया हैं। आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा प्रोड्यूसर हैं। अनुष्का ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग भी तकरीबन पूरी कर ली है। बता दें कि दिसंबर में अनुष्का-विराट ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई दो जगह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें