फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीत मुंबई पहुंचे विराट को अनुष्का ने दिया ऐसा सरप्राइज, खुद भी नहीं कर पाए यकीन

Mon, 25 Nov 2019 05:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
virat, anushka - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पसंदीदा जोड़े में से एक माने जाते हैं। दोनों को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट कोहली कोलकाता में थे जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था। मैच की खास बात ये थी कि पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया जिसमें भारत को जीत मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
virat, anushka - फोटो : social media
मैच के बाद विराट कोहली कोलकाता से मुंबई लौट आए हैं जहां एयपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें सरप्राइज दिया। दरअसल, अनुष्का शर्मा खुद विराट को लेने एयरपोर्ट पर पहुंचीं। कार में विराट कोहली जैसे ही घुसे अनुष्का को देख वो हैरान रह गए और जोर से गले लगा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
virat, anushka - फोटो : social media
एयरपोर्ट पर अनुष्का विराट का इंतजार कर रही थीं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि विराट को देखते ही अनुष्का किस कदर खुश हो गईं। एयरपोर्ट से आए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों दोनों भूटान में छुट्टियां मनाने गए थे। यहां से लौटते ही कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से हुई पहली मुलाकात का राज खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka virat - फोटो : social media
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि 'विज्ञापन की शूटिंग के दौरान वो सेट पर काफी वेलकमिंग थीं और मुझे कंफर्टेबल फील कराने की कोशिश कर रही थीं। इन सब चीजों ने हमें एक दूसरे के साथ सहज होने में काफी मदद की। हमने चुटकुलों के साथ अपनी बातचीत शुरू की। मैं पागलों की तरह बर्ताव कर रहा था। उनमें से कुछ चुटकुले तो मूर्खतापूर्ण थे।'

BB13: दुश्मनी भूल प्यार में डूबे सिद्धार्थ-रश्मि, बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में किया रोमांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें