फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka Anniversary: पहले तकरार फिर प्यार, कुछ ऐसे शुरू हुई थी अनुष्का-विराट की लव स्टोरी

Sun, 11 Dec 2022 09:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं। ये स्टार कपल आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : insta
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात बेहद ही दिलचस्प थी। यह दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और अपनी घबराहट को खत्म करने और अनुष्का से बातचीत करने के लिए उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल एड शूट के दौरान अनुष्का विराट से लंबी लग रही थीं तो क्रिकेटर ने कह दिया था, "आपको नहीं लगता की आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं। विराट कोहली की यह बात सुनकर अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था, "एक्सक्यूज मी।" अनुष्का के ऐसे रिएक्शन के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: बेहद सुस्त चाल से चल रही काजोल की 'सलाम वेंकी', अजय की 'दृश्यम 2' 200 करोड़ के पार
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। इस मैच के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का की जोड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। जीक्यू इंडिया मैगजीन के अनुसार विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये है। वहीं अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये आंकी जाती है। अब ऐसे में अपनी शादी में करोड़ों का खर्चा तो लाजिमी है। अनुष्का अब तक करीब 19 फिल्में कर चुकी हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
दोनों पिछले साल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। विराट अनुष्का की जोड़ी की सबसे खास बात ये है कि दोनों हर कदम पर एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं और पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। विराट के खराब प्रदर्शन के लिए जब अनुष्का को ट्रोल किया जाता है तो विराट ट्रोलर्स को जवाब भी देत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें