अगर आपसे पूछा जाए कि आप अपनी पसंदीदा शख्सियत के बारे में कितना जानते हैं, तो शायद आप कोई न कोई जवाब दे ही देंगे, लेकिन युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुनिया भर में मशहूर कार्यक्रम 'टेक ए ब्रेक' को देखने के बाद आपके विचार जरूर बदल जाएंगे। भारत से इस कार्यक्रम में फीचर होने वाली पहली जोड़ी बनी है विरुष्का, यानी विराट कोहली और अनुष्का की। और, इस वीडियो में देखने के बाद इस बात का भी राज खुल जाता है कि विराट को अनुष्का के पेशे यानी अभिनय से कितना प्यार है या फिर कि वह फिल्मों के बारे में जानते ही कितना है?