विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक परफेक्ट कपल बनकर उभरे हैं। फिलहाल शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक चैट शो में साथ नजर आएंगे जहां वह अपनी जिंदगी के राज खोलेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
anushka sharma
करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन के पहले एपिसोड में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को साथ लाना चाहते हैं। इसके लिए करण ने अनुष्का से बात भी की लेकिन अनुष्का ने करण के सामने इसके लिए एक शर्त रख दी।
विज्ञापन
3 of 5
koffee with karan
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अनुष्का आने के लिए राजी हो गईं हैं लेकिन वह अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी। उनके साथ विराट कोहली नहीं बल्कि फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा होंगी।
4 of 5
anushka virat
करण जौहर के काफी मनाने के बाद अनुष्का इस बात के लिए मान गई कि विराट कोहली शो आएंगे लेकिन वह केवल एक ही सेगमेंट के दौरान मौजूद रहेंगे और दोनों को ज्वाइन करेंगे।
बता दें, अनुष्का की आने वाली फिल्म 'परी' है। फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। प्रोसित रॉय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी, रजत कपूर और रीता बिहारी चक्रवर्ती नजर आएंगे।