वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा' फिल्म उतार चढ़ाव के बीच बॉक्स ऑफिस पर बजट निकालने में कामयाब हो गई है। हालांकि इस फिल्म को हाल ही में तगड़ा झटका लगा है जिसकी वजह फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वेबसाइट पर फिल्म का पाइरेटेड प्रिंट है तो कुछ वेबसाइट पर फिल्म एचडी क्वालिटी में है। दर्शक न केवल फिल्म ऑनलाइन देख रहे हैं बल्कि डाउनलोड भी कर रहे हैं। इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के कलेक्शन पर कुछ असर जरूर दिखाई दिया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो इसके कलेक्शन में वीकेंड के बाद लगातार गिरावट है।