फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण-अनुष्का के 'सुई धागा' के सामने सान्या का 'पटाखा' हुआ फेल, कलेक्शन के मामले में मारी बाजी

Sun, 30 Sep 2018 09:17 AM IST
Ravi Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sui Dhaaga and Pataakha poster
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' ने सान्या मल्होत्रा के 'पटाखा' को फुस्स करके पहले दिन ही बाजी मार ली है। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुए थीं लेकिन 'सुई धागा' पहले दिन से ही बढ़त बनाने में कामयाब हो गई। 'सुई धागा' और 'पटाखा' फिल्म को वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'पटाखा' पहले दिन ही लोगों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब हो गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Sui Dhaaga and Pataakha
'सुई धागा' और 'पटाखा' फिल्मों के पास ज्यादा कलेक्शन जुटा पाने का समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड के बाद ही गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश रहता है जो कि इन दोनों फिल्मों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म की दूसरे, तीसरे और चौथे दिन जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है।

 


 
विज्ञापन

3 of 5
Sui Dhaaga
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ने दूसरे दिन करीब 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक कुल 20.55 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं 'पटाखा' फिल्म का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।
 


 

4 of 5
Pataakha
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने 'पटाखा' फिल्म का पहले दिन कलेक्शन 1 करोड़ से डेढ़ करोड़ तक जुटा पाने का अनुमान लगाय था। 'पटाखा' फिल्म का पहले दिन का जो कलेक्शन आया है उसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पटाखा' फिल्म ने पहले दिन 90 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन करीब 1.40 करोड़ के कलेक्शन जुटा पाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी कि पटाखा फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.30 करोड़ है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sui dhaaga
'सुई धागा' फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में है और इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। स्क्रीन्स की बात करें तो 'सुई धागा' 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है जबकि 'पटाखा' फिल्म 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिलहाल यह देखना होगा कि वीकेंड में कौन सी फिल्म कितना कलेक्शन जुटा पान में कामयाब होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें