सिर्फ ट्विटर ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी लोग अनुष्का शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं
बता दें कि अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ ब्रिटेन गई हैं जहां भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज खेल रही है। वहीं, दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए खुशखबरी यह है कि उन पर बॉलीवुड में एक और फिल्म बनने जा रही है। खबर है कि यह उनकी बायोपिक 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की सीक्वल होगी। इसमें आईपीएल कॉन्ट्रोवर्सी, बेटी जीवा और क्रिकेट के दो फॉर्मैट से उनके रिटायरमेंट का जिक्र होगा। सुशांत सिंह राजपूत अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।