अनुष्का शर्मा
- फोटो : यूट्यूब
अनुष्का शर्मा के विज्ञापन वीडियो को sting281 नाम के यूट्यूब चैनल में साझा किया गया है। वीडियो में वह काफी यंग दिखाई दे रही हैं जिनसे शादी करने के लिए एक लड़का उन्हें देखने आता है। वीडियो में अनुष्का शर्मा डांस करती हुई नजर आ रही हैं और उनकी मां उन्हें जल्द तैयार होने को कहती हैं, लेकिन वह तैयार नहीं होती है। जब लड़के वाले उनके घर पहुंच जाते हैं तो अनुष्का तुरंत चंद मिनट में तैयार होकर आ जाती हैं।