विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक शादी समारोह के दौरान ली गई फोटो शेयर की है। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक बायो बबल में शादी समारोह...अब मुझे लगता है कि मैंने हर त्योहार और शादी समारोह को एक बबल में बनाया है। दोनों की फोटो के पीछे #MaxiVins लिखा हुआ दिख रहा है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी में इस्तेमाल हुआ था। इससे लग रहा है कि दोनों की ये तस्वीर ग्लेन मैक्सवेल की शादी में ली गई थी।