अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी हॉरर फिल्म 'परी' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने 'परी' फिल्म का पहली टीजर किया था। उनका पहला टीजर लोगों को काफी पसंद आया था। इस टीजर को यूट्यूब पर काफी लोगों ने देखा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अब अनुष्का शर्मा में इस फिल्म की दूसरा टीजर रिलीज किया है। दूसरे टीजर में अनुष्का का बेहद खतरनाक लुक सामने आया है, जिसमें वह भयानक दिख रही हैं। अनुष्का ने फिल्म के इस टीजर को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 4
बात करें उनके इस नए टीजर की तो इसमें अनुष्का शर्मा एक बैड पर बैठी हुई हैं, जिसमें में काफी उदास नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे कैमरा अनुष्का की आंखों के पास से होता हुआ उनके हाथों पर जाता है। उनका हाथ एक जंजीर से बंधा हुआ होता है। कुछ देर बाद अनुष्का के जख्मी पैर दिखते हैं, जिसे नाखून धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं।
'परी' का यह दूसरा टीजर आपको डरने के लिए मजबूर कर देगा। अनुष्का ने टीजर को रिलीज करते हुए ट्वीट किया कि वह आपकी ओर बढ़ती जाएगी। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।