virat anushka
अगर अनुष्का के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अक्सर यही देखा जाता है कि वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखती हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि हर मौके पर शांत नजर आने वाली अनुष्का भड़क उठीं। दरअसल, हाल ही में अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, एक नामी अखबार में खुद का गलत इंटरव्यू देखना काफी हैरान करने वाली बात है।