फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की अपील: पति संग जल्द शुरू करेंगी कोरोना के खिलाफ अभियान, बोलीं - तब तक घर रहें सुरक्षित रहें

Sun, 02 May 2021 06:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर सिलेब्रिटीज के साथ-साथ फैंस ने जमकर बर्थडे विशेज भेजी थीं। देशभर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए अनुष्का ने अपने जन्मदिन का कोई जश्न नहीं मनाया था। वहीं अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा की है जिसके माध्यम से उन्होंने एक अहम जानकारी दी है। बता दें कि अनुष्का का यह वीडियो कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। जिसमें वह लोगों से अपील कर रही हैं कि इन हालातों में वो घर से बाहर ना निकलें और जितना हो सके लोगों की मदद के लिए आगे आएं। साथ ही उन्होंने एक अभियान के बारे में बताया है जिसे वो अपने पति विराट कोहली के साथ शुरू करने वाली हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा कहती हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आपकी प्यारी बर्थडे विशेज का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। आपने मेरे दिन को वास्तव में खास बना दिया लेकिन ऐसे  संघर्ष भरे और मुश्किल दौर में मुझे अपना बर्थडे मनाना सही नहीं लगा। लेकिन मैंने आप सभी के बर्थडे मैसेज देखे और अब मैं एक जरूरी मैसेज आपको देना चाहती हूं।'

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अनुष्का आगे कहती हैं, 'मैं आप सबसे अपील करना चाहूंगी कि यह समय एकजुटता दिखाने का है और जितना हो सके लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मैं बताना चाहती हूं कि मैं और विराट एक साथ अपनी तरफ से एक कोशिश करने जा रहे हैं और जल्द ही कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आपके साथ खड़े होंगे। इससे संबंधित सभी जानकारी आपके साथ जल्द शेयर करूंगी, तब तक घर रहें और अपना बहुत ध्यान रखें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बार करें तो, अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें