फिल्म जीरो की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है कि हाल ही में विराट ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरिज जीती है और एकदिवसीय मैच की श्रृंखला चल रही है। ऐसे में अनुष्का और विराट दोनों ही ऑस्ट्रेलिया में हैं।