फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने इस तरह भरा था अनुष्का की मांग में सिंदूर, लिए थे 7 फेरे, एक साल बाद सामने आया VIDEO

Tue, 11 Dec 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat anushka wedding - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की आज शादी की पहली सालगिरह है। इन दोनों ने ठीक एक साल पहले इटली में सात फेरे लिए थे और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए थे। शादी की पहली एनिवर्सरी पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे यकीनन आपने अब तक नहीं देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
इस वीडियो में अनुष्का-विराट की जयमाला से लेकर सिंदूर भरने की रस्म और फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। शादी के इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा - 'जब समय बहुत जल्दी बीतता जा रहा हो और आपको उसका एहसास तक न हो तो वो जगह आपके लिए स्वर्ग ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने बहुत अच्छे इंसान से शादी की है।'
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
इस वीडियो को अनुष्का ने महज कुछ देर पहले पोस्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे चंद मिनटों में 1 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो बहुत ही इमोशनल है जिसमें अनुष्का-विराट अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
anushka virat wedding - फोटो : File Photo
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है जिसका पहला मैच भारत ने जीत लिया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। कहा जा रहा है अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में है। अनुष्का और विराट ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। आपको बता दें, शादी की सालगिरह से पहले यह दोनों एक बार फिर से विज्ञापन में नजर आए थे। इसमें दोनों शादी के एक साल का अनुभव शेयर करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka - फोटो : File Photo
इस विज्ञापन वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया था। वीडियो में अनुष्का और विराट शादी करने जा रहे जोड़े को अपनी शादी के एक्सपीरियंस बता रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था - 'प्यार को हर दिन सेलिब्रेट करो। साथ-साथ हमेशा।' यह विज्ञापन मशहूर ब्रांड मान्यवर का है। जिसमें दोनों एक साथ काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें