फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली के साथ बिताए अनमोल पलों को याद, देखें वीडियो

Fri, 16 Apr 2021 04:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Insatagram
पिछले साल उत्पात मचाने के बाद फिर इस साल कोरोना कोहराम मचा रहा है। एक बार फिर लोग घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में सभी को पिछले साल के बिताए पल याद आ रहे हैं। 2020 में लॉकडाउन के कारण महीनों लोगों को घर में रहना पड़ा था। इस दौरान सेलेब्स भी घर में थे। कुछ ने लॉकडाउन का जमकर लुफ्त उठाया। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी लॉकडाउन में जमकर मस्ती करते नजर आए थे। इसकी झलकियां वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। वहीं, अनुष्का ने उन दिनों बिताए लम्हों का एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को याद करते हुए उनके साथ बिताए खूबसूरत पल को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'पिछले साल के कुछ खास बेहतरीन पल'। इस वीडियो में अनुष्का विराट कोहली के साथ अपने पेट ड्यूड और स्ट्रे डॉग्स के साथ खेलती दिख रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा को डॉग्स से काफी ज्यादा प्यार है। इसलिए वह डॉग्स के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जब भी टाइम मिलता है वह स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रहती हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
anushka sharma and virat kohli with baby girl - फोटो : facebook/anushka sharma
इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आप सभी लोगों की प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट अभी आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत 'काला' फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी। फिल्म में तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें