पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में सरकार के लॉकडाउन आदेशों के बाद आम लोगों के साथ ही साथ सितारों ने भी खुद को घर में ही कैद कर लिया है। हमेशा व्यस्त रहने वाले सितारे घर में खाली बैठने से बहुत ऊब गए हैं, जिसके चलते अब वो अधिकतर वक्त सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं।