फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' की रिलीज पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर बताई ये वजह

Fri, 21 Dec 2018 10:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : social media
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की फिल्म जीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच अनुष्का शर्मा ने जीरो को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही शाहरुख खान को लेकर रोचक खुलासा भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : file photo
फिल्म जीरो में आफिया का किरदार करने वाली अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा- जीरो मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। मैंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की, और एक कलाकार के तौर पर मेरी 10वीं सालगिरह पर इससे खूबसूरत तोहफा नहीं हो सकता कि हम चौथी फिल्म में साथ दिख रहे हैं। फिल्म जीरो में आनंद एल राय, हिमांशू और शाहरुख खान ने अपने शानदार और अविश्वसनीय काम से सपने देखने की हिम्मत की है, यह सोचने की हिम्मत है कि वे कुछ शानदार रूप से नया बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा जीरो में अपने किरदार को लेकर नोट में लिखती हैं- फिल्म में मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है इसके लिए मैं आनंद एल राय का शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया और मुझे पर्दे पर आफिया बनाया, जो ताकत, खुशी, संकल्प और प्यार का अवतार होती है। मुझे अविश्वसनीय व्यक्ति पेश करने पर बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि आफिया जैसे और भी कई लोग इस दुनिया में होंगे।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : file photo
इसके बाद अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए लिखा है- मुझे यह कहते हुए काफी अच्छा लगा रहा है कि आप वह एक्टर है जिसके साथ मैंने सबसे ज्यादा काम किया है। यह भी अजीब और सुंदर है कि मैंने हमेशा आपके साथ ही सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार किए हैं। हमारी चार फिल्मों की यात्रा है। इस बीच मैंने अपने अंदर बहुत सारे बदलाव किए और आपने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। जीरो की सभी टीम को ढेर सारा प्यार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी 6 साल बाद परदे पर आ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान बौने का किरदार कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम बउआ सिंह है। रिलीज से पहले फिल्म का नया एक और गाना रिलीज हुआ है। दर्शकों गाने को काफी पसंद भी किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें