विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जो वायरल हो गया था। इस वीडियो में उनके घर में एक 'डायनासोर' घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक 'डायनासोर' देखा है।' अनुष्का के इस वीडियो ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया था। दरअसल वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ही घर में डायनासोर बनकर घूम रहे थे।