फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा की शीर्षासन करते हुए तस्वीर वायरल, विराट कोहली ने पैर पकड़कर दिया सपोर्ट

Tue, 01 Dec 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इन दिनों अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। वे अपनी सेहत का खास ख्याल भी रख रही हैं और प्रशिक्षक की मदद से योगा और वर्कआउट कर रही हैं। अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे शीर्षासन करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

तस्वीर में अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखाई पड़ रही हैं और विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। विराट ने बहुत ध्यान से उनके पैरों को सपोर्ट दिया हुआ है। इसके साथ ही अनुष्का ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी सही तरीके से एक्सरसाइज जरूरी है।

विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma

अनुष्का लिखती हैं कि ‘ये 'हैंड्स डाउन और लेग्स अप एक्सरसाइज है। योग मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जिनमें बहुत ज्यादा मुड़ना या बहुत ज्यादा आगे झुकना ना हो, लेकिन जाहिर है इसके साथ आपको सपोर्ट की भी जरूरत है। शीर्षासन मैं कई सालों से कर रही हूं। मैंने सुरक्षा के लिए दीवार का सहारा लिया और मेरे बहुत सक्षम पति मुझे संतुलन बनाने में मदद कर रहे हैं, ताकि मुझे अतिरिक्त सुरक्षा मिले।‘

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma

अनुष्का लिखती हैं कि ‘यह मैंने अपने योग गुरु के संरक्षण में किया जो कि सेशन के दौरान वर्चुअल तौर पर मेरे साथ थीं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखे हुए हूं। अनुष्का की इस तस्वीर को अभी तक लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : वीरल भयानी

बता दें कि प्रेग्नेंसी के सातवें-आठवें महीने में भी अनुष्का ने अपने काम से छुट्टी नहीं ली है। वह आए दिन किसी ना किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए सेट पर नजर आती रहती हैं। इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी लुक छाया हुआ है। अनुष्का और विराट पहली बार माता पिता बनने जा रहे हैं। अभिनेत्री अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें