फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के बर्थडे का खास प्लान LEAK, पति विराट कोहली ऐसे करेंगे सेलिब्रेट

Sat, 21 Apr 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka and Virat
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा 1 मई 2018 को अपना 30वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा इस बार अपना जन्मदिन काम से ब्रेक लेकर अपने पति विराट कोहली और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ RCB के हेडक्वार्टर बंगलुरु में मनाना चाहती हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल अपनी आवे वाली दो फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। खबर है कि अनुष्का अपना बर्थडे सेलिब्रेशन काफी निजी रखना चाहती हैं ताकि परिवार के साथ आराम से इन्जॉय कर सकें। हालांकि उनके बर्थडे का खास प्लान LEAK हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
anushka sharma
सूत्रों की मानें तो 1 मई 2018 को पूरा दिन अनुष्का अपने पति विराट के साथ बंगलुरु में रहेंगी। उस दिन रात 8 बजे से बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB(ROAYAL CHALLENGERS BENGALURU) Vs MI (MUMBAI INDIANS) का मैच है। अनुष्का भी पति और उनकी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम जाएंगी। इससे पहले विराट ने अनुष्का के लिए एच रोमांटिक लंच का भी आयोजन किया है। खबरों की मानें तो अनुष्का और विराट का पूरा परिवार भी उनके साथ मौजूद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Anushka Sharma
अनुष्का फिलहाल आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। 'जीरो' के अलावा अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुईं धागा' में भी काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
anushka sharma
बिजी रहने के कारण अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पा रही हैं। ऐसे में अनुष्का का बर्थडे ऐसा मौका होगा जब ये कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेगा। वहीं विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं जिसमें वह RCB की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें