इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवराज के लिए एक खास मैसेज दिया है।