फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई धागा' के पोस्टर पर ट्रोल हुईं अनुष्का तो सामने आते ही ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Wed, 12 Sep 2018 06:27 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह जगह-जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जो दर्शकों के बीच में इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी उसके मीम्स बन रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Anushka sharma
अनुष्का की रोती हुई इमेज का तो इतने क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल हो चुका है कि वरुण धवन तक इस पर ठहाके लगा चुके हैं। अब अनुष्का का भी रिएक्शन सामने आया है। लंबे समय तक मीम्स के जरिए रोंदू चेहरे के लिए ट्रोल होने वाली अनुष्का शर्मा ने इन पर रिएक्शन देते हुए कहा- जोक्स तो काफी हिलेरियस थे।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का और धवन
मैं इन सारे जोक्स को वरुण के साथ शेयर कर रही थी। शरत कटारिया और मेरे दोस्त के साथ भी मैंने इसे शेयर किया। यह एक तरह से कॉम्प्लिमेंट हैं कि लोगों की आंखों में मेरी फिल्म का किरदार बस गया। लोग इसके बारे में बात करने लगे।

4 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का ने आगे कहा कि लोगों ने ट्रेलर देखते वक्त इसे इतना नोटिस किया कि ममता को सब पहचानने लगे। आज के वक्त में इस तरह के जोक्स किसी पर भी बन जाते हैं। यह आम बात हो गई है। लोग इसे बनाने में इतना वक्त देते हैं। इस तरह के जोक्स बनाने में भी समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka sharma
अनुष्का सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भी अपनी फिल्म के प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस दौरान अनुष्का से इसी ‘क्राइंग फेस’ पोस्ट पर रिएक्शन मांगा गया। इसके जवाब में अनुष्का शर्मा ने बहुत ही फनी अंदाज में रिएक्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें