फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा को 'जीरो' किरदार से लगी इस चीज की लत, गुडबॉय KISS देने में भी दिक्कत झेल रहे विराट

Tue, 18 Dec 2018 01:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और इसके किरदार बउआ सिंह से इन दिनों सोशल मीडिया भरा पड़ा है। लेकिन फिल्म का एक किरदार आफिया जो कि अनुष्का शर्मा ने निभाया है, उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। अनुष्का के बारे में कम लोग ही ये जानते हैं कि वह अपने किरदार की शूटिंग से पहले जबर्दस्त तैयारी करती हैं । कई बार तो उनके पति विराट कोहली भी उनके इस समर्पण से परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा ही कुछ हो चुका है फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के दौरान। फिल्म 'जीरो' के जितने भी पोस्टर या ट्रेलर में अनुष्का अब तक दिखी हैं, सब में वह व्हील चेयर पर ही बैठी नजर आती हैं।  आफिया के सारे डॉयलॉग्स सारा एक्शन अब तक दर्शकों ने सिर्फ व्हील चेयर पर ही देखा है। फिल्म की शूटिंग क दौरान भी ये देखा गया कि शॉट खत्म होने के बाद भी अनुष्का सारा काम व्हील चेयर पर ही बैठे-बैठे किया करती थीं।  
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka - फोटो : इंस्टाग्राम
अब जो जानकारी मिल रही है, वह और भी चौंकाने वाली है।विराट और अनुष्का को करीब से जानने वाले एक सूत्र ने बताया कि 'जीरो' की शूटिंग के चलते अनुष्का के घर पर भी एक दो बार अजीब हालात पैदा हो चुके हैं। विराट मैच पर जाते समय अनुष्का को गुडबाय किस करने के लिए बढ़ते तो अनुष्का को ये भी व्हील चेयर पर ही चाहिए होता था।  

4 of 5
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter
जी हां, अनुष्का ने जीरो की शूटिंग के दौरान एक व्हील चेयर घर पर भी मंगा ली थी। करीब एक महीने तक अनुष्का घर का सारा काम व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ही करती रहीं। जीरो के निर्देशक आनंद एल राय और लेखक हिमांशु जोशी से फिल्म जीरो की कहानी सुनने और फिल्म के लिए हां करने के बाद से ही अनुष्का ने आफिया के इस किरदार के लिए अलग से मेहनत करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan anushka sharma gauri khan - फोटो : Instagram
इस किरदार को जानने समझने के लिए अनुष्का ने घर पर बहुत मेहनत की। प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये तक कहना है कि अनुष्का कई बार तो घर आए मेहमानों का स्वागत भी व्हील चेयर पर ही करती थीं । घर में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए भी व्हील चेयर का ही इस्तेमाल करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें