फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मैदान में पति विराट कोहली ने किया बड़ा कमाल, अनुष्का ने हाथ जोड़ कहा- 'क्या आदमी है'

Wed, 24 Oct 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma - फोटो : Cricktracker
भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापटनम में दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे मैच में भी विराट ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली। वह 157 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने मैदान में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विराट की इस पारी के बाद ट्विटर पर उन्हे बधाईयां देने का तांता लग गया। इस बीच एक्ट्रेस और कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर बड़ी बात लिख डाली।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli and Anushka sharma - फोटो : Instagram
बता दें कि विराट की इस शानदार पारी के बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर विराट के 10 हजार रन पूरे होने वाली है जिसमें अनुष्का ने हाथ जोड़ते हुए लिखा है 'वॉट ए मैन'। दूसरी फोटो में किंग इमोजी का इस्तेमाल किया गया है। तीसरी और आखिरी तस्वीर में शतक की तस्वीर पर बधाई दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब अनुष्का ने इस तरह से विराट को सपोर्ट किया है। अनुष्का क्रिकेट मैदान में हो या ना हो वो हमेशा विराट को सपोर्ट करती नजर आती हैं। 

4 of 5
Sui Dhaga
हाल ही में अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल करने में कामयाब साबित हुई। फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही साधारण महिला की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। अनुष्का जल्द ही फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ एक बार फिर नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलते हुए अपना 37वां शतक जड़ा और इस शतक के साथ उन्होंने कम पारियों में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए। इसी के साथ वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी भी बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें