फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 06 Dec 2019 07:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka Sharma with Makeup Artist Subbu - फोटो : Instagram
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। अनुष्का के मेकअप आर्टिस्ट सुबु का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। सुबु का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। सुबु अनुष्का के दिल के बेहद करीब थे। सुबु के जाने के बाद अनुष्का ने भावुक पोस्ट भी लिखा और कई तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Anushka Sharma with Makeup Artist Subbu - फोटो : Instagram
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'वह दयालु, शानदार और अच्छे इंसान थे। सुबु दुनिया के बेहतरी मेकअप आर्टिस्ट थे। वह हमेशा मेरा अच्छा मेकअप करके मुझे और भी सुंदर बनाते थे। उनके सभी अच्छे कामों को हमेशा याद किया जाएगा। दुनिया से एक अच्छे इंसान, भाई और बेटे ने अलविदा कह दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
Anushka Sharma - फोटो : Instagram
अनुष्का ने सुबु के साथ अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का और सुबु के बीच बांड साफ नजर आ रहा है। अनुष्का के इस पोस्ट पर सिनेमाजगत के कई सितारे नम आंखों से सुबु को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 
विज्ञापन

4 of 4
Karan Johar - फोटो : social media
मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी सुबु को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। करण ने लिखा-  'वह बहुत दयालु और अच्छे इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' काजल अग्रवाल ने भी आरआईपी लिखा। आपको बता दें, इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों में विजू खोटे , वीरू देवगन, बाल कलाकार शिवलेख सिंह का नाम शामिल है। 

अमेरिका में है शाहरुख खान का ये आलीशान बंगला, छुटि्टयां बिताने पहुंचे तो सामने आईं घर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें