अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली से शादी की थी । अब उन्होंने अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस मौके पर विराट कोहली भी उनके साथ थे । दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवाचौथ की फोटो शेयर की । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'मेरे चांद, मेरे सूरज, मेरे तारे, मेरे सबकुछ । सभी को करवाचौथ मुबारक ।'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
virat anushka
तस्वीर में अनुष्का पीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं । वहीं विराट ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था । दोनों की ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं । अनुष्का ने करवाचौथ के लिए डिजाइनर सब्यासाची की साड़ी पहनी । जिसका ब्लाउज सिल्क का है।
विज्ञापन
3 of 5
virat anushka
सब्यासाची एक ऐसा ब्रांड है जिसके कपड़ों की कीमत लाखों में होती है। अब अनुष्का की इस साड़ी की कीमत भी सामने आ गई है। अनुष्का की इस जॉरजट की साड़ी की कीमत जान शायद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। खबरों की मानें तो अनुष्का की इस साड़ी की कीमत 8 लाख रुपए है।
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
अनुष्का ने अपनी शादी में भी सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था । उसकी कीमत 95 लाख बताई जा रही थी । अनुष्का ने अपने पहले करवाचौथ पर इस पीले रंग की महंगी साड़ी के साथ गोल्डन और सफेद मोती के कॉम्बिनेशन की ज्वैलरी भी पहनी थी ।
विराट कोहली के लिए करवाचौथ का दिन काफी स्पेशल रहा। उन्होंने करवाचौथ के दिन ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया। विराट लगातार तीसरा शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।