दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही मानों सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हर कोई इस नए जोड़े की तारीफ करते नहीं थक रहा तो वहीं बधाई संदेश की झड़ सी लग गई। दीपवीर ने दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के आते ही बॉलीवुड से लेकर दीपवीर के फैंस ने न्यूली वेड कपल को विश किया।