बॉलीवुड फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा के चोटिल होने की खबर है। शूटिंग के दौरान वरुण धवन भी सीढ़ियों से गिर पड़े लेकिन उन्हें चोट नहीं लगी है। फिल्म में वरुण एक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का को चोट तब लगी जब वह ब्लॉक प्रिंटिंग कर रही थीं।