फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के साथ होगा इरफान के बेटे बाबिल का बॉलीवुड डेब्यू, अनुष्का शर्मा ने दिया पहला मौका

Sat, 10 Apr 2021 03:47 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बाबिल खान - फोटो : Social media
अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ में पारलौकिक शक्तियों का जो यूनीवर्स बनाना शुरू किया है, उसकी अगली कड़ी बंगाल से निकलकर कश्मीर पहुंच गई है। फिल्म ‘बुलबुल’ की लेखक और निर्देशक ने इनके लिए एक नई फिल्म बनानी शुरू कर दी है, जिसमें इरफान खान के बेटे बाबिल को लीड रोल मिल गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाबिल खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k
इरफान खान के बेटे सिनेमा से शुरू से जुड़े रहे हैं। अपने पिता इरफान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की तकनीशियनों की टीम में वह शामिल थे। इसके अलावा वह तमाम नाटक मंडलियों से भी जुड़े रहे हैं। बाबिल का रुझान शुरू से अभिनय की तरफ रहा है। अपने पिता के निधन के बाद से वह सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक बाबिल को कैमरे के सामने लाने का बीड़ा अनुष्का शर्मा व कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीनस्लेट फिल्म्स ने उठाया है। कंपनी की अगली फिल्म ‘काला’ की शूटिंग अरसे से कश्मीर में चल रही है और इसमें बाबिल की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। तृप्ति डिमरी के करियर के लिए क्लीन स्लेट फिल्म्स की पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ टर्निंग प्वाइंट रही है।

4 of 5
अन्विता दत्त - फोटो : Social media
फिल्म ‘काला’ की निर्देशक अन्विता दत्त ही हैं। उनकी ही लिखी कहानी पर बन रही ये फिल्म उसी पारलौकिक दुनिया का विस्तार है जिसमें अन्विता ने अपनी पिछली फिल्म ‘बुलबुल’ रची थी। घर में ही प्रताड़ित की गई एक विवाहिता के आदमखोर बन जाने की कहानी कहती ‘बुलबुल’ ने गीतकार रहीं अन्विता दत्त को भी एक काबिल निर्देशक के तौर पर स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram
इस बारे में संपर्क किए जाने क्लीन स्लेट फिल्म्स के आधिकारिक प्रवक्ता ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। लेकिन, नेटफ्लिक्स की भारत शाखा के अधिकारियों में से कुछ ने इस फिल्म के हाल ही में कश्मीर के गुलमर्ग में पूरे हुए पहले शेड्यूल का फुटेज और तस्वीरें देखी हैं। अभी तक के हिसाब से फिल्म सही दिशा में जा रही है। फिल्म की तकनीकी टीम भी अन्विता ने करीब करीब वही रखने की कोशिश है, जिसने उनके साथ फिल्म ‘बुलबुल’ शूट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें