बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा इस बार अपना जन्मदिन काम से ब्रेक लेकर अपने पति विराट कोहली और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ RCB के हेडक्वार्टर बंगलूरू में मना रही हैं। अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त थीं लेकिन इन सबके बीच भी वह शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पति के पास बंगलूरू पहुंच गईं।