फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को फिर डराने आई भयानक 'परी', वीडियो देखने से पहले मजबूत कर लें दिल

Mon, 19 Feb 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परी
होली के दिन यानी 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' कई रंग लेकर आ रही हैं। इस हॉरर फिल्म का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में अनुष्का का ये रूप देखकर दर्शक हिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा
वीडियो में अनुष्का काली रात के समय बालकनी की रेलिंग पर बैठी हुई हैं। सामने पूरा चांद दिख रहा है। इस चांदनी रात के उजाले में जब वो कैमरे की तरफ देखती हैं तो उनकी आंखों में खून उतर आता है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा
वीडियो को देखकर दर्शक जरूर डर जाएंगे। फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। अनुष्का पहली बार ऐसी सुपरनेचुरल फिल्म कर रही हैं। साथ ही वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा
इससे पहले वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन 'परी' का ट्रेलर आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'इस होली, भूत आपसे खेलने आ रहा है'।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा
इस वीडियो को भी अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही लिखा- 'मुझे इंतेजार है'। इस वीडियो को Screamer नाम दिया गया है। इससे पहले 'परी' के 3 स्क्रीमर रिलीज हो चुके हैं। यह चौथा वीडियो है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें