फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी 'परी', दो दिन में निकाल लिया आधा बजट, जानिए कलेक्शन

Sun, 04 Mar 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pari
होली के मौके पर रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 5.24 करोड़ का कारोबार किया है। क्रिटिक्स ने फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया और अनुष्का के काम को काफी सराहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ANUSHKA
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फिल्म ने शनिवार को 5.24 करोड़ का कारोबार किया है। जिसके बाद फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 9.60 करोड़ हो गया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
ANUSHKA
सुपर नेचुरल थ्रिलर पर बनी ये हॉरर फिल्म अनुष्का की अबतक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से भी एक है। लंबा वीकेंड और फिल्म के बढ़िया कंटेट के आधार पर ट्रेड समीक्षक फिल्म के अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। फिल्म का कुल बजट 18 करोड़ रुपये है।

4 of 5
Pari
फिल्म को प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में अनुष्का के अलावा परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी और रजत कपूर ने भी बढ़िया काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pari
बता दें कि फिल्म ये एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म है जिसकी सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में आम डरावनी फिल्मों की तरह भूतिया ड्रामे नहीं हैं। फिल्म में कई जगहों पर डरावना बैकग्राउंड म्यूजिक है, जो आपको वाकई में डराता है। फिल्म के कई सीन्स भी डरावने हैं और फिल्म का सस्पेंस भी अच्छा है साथ ही फिल्म के कुछ सीन्स आपको इमोशनल भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें