अनुष्का शर्मा शादी की पहली सालगिरह मनाने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। अपनी अगली फिल्म जीरो के प्रमोशन का अपना काफी हिस्सा भी वह पूरी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी पीठ पीछे मुंबई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अनुष्का की टीम अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनुष्का का नाम जोड़कर बेसिर पैर की खबरें कौन उड़ा रहा है..