बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फिल्म में झूलन की तरह दिखने और उनकी तरह बोलिंग करने के लिए नेट्स पर खूब पसीना बहा रही हैं, जिसकी झलक अभिनेत्री अपने फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं। लेकिन आज अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर झूलन गोस्वामी के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। दरअसल, आज झूलन टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेल रही हैं। इसी वजह से अनुष्का थोड़ी इमोशनल दिखाई दीं।