फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था बहुत बड़ा झूठ, ऐसे सामने आया था सच

Wed, 01 May 2019 06:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
बॉलीवुुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अनुष्का ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : you tube
अनुष्का के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर मीडिया के सामने ज्यादा बात नहीं करती हैं। किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते ही उनकी तरफ से फरमान सुना दिया जाता है कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब अनुष्का अपनी निजी पर कुछ बात करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
बीते दिनों वोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपनी सीक्रेट वेडिंग के राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि शादी को सीक्रेट रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे। अनुष्का ने कहा- ''हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 लोग थे। सभी परिवार और दोस्त। मैं बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी।''

4 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
अनुष्का ने बताया- 'हमने केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था।'' अनुष्का और विराट कोहली ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की भनक किसी को भी नहीं लगने दी। शादी के बाद सामने आईं तस्वीरों के बाद ही फैंस को पता चल पाया था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : file photo
बात करें दोनों के पर्सनल लाइफ की तो अनुष्का और विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं भारत इस बार जून में विराट की कप्तानी में विश्वकप खेलेने जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें