फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट की रॉयल वेडिंग में एक मेहमान का खर्च था 1 करोड़, पूरी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा

Wed, 01 May 2019 09:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
anushka virat
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी कर ली थी । अनुष्का और विराट की शादी बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादियों में से एक है । दोनों ने इटली में जाकर साथ फेरे लिए थे । एक दिन पहले तक भी किसी को विराट-अनुष्का की शादी की खबर नहीं थी ।
 
विज्ञापन

2 of 8
anushka virat
फिर 11 दिसंबर को अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं । विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीरें देख फैंस झूम उठे । अब इस कपल की शादी को एक साल हो चुका है । अनुष्का के बर्थडे पर हम आपको बताते हैं उन्होंने अपनी शादी में कितना खर्चा किया था । 
विज्ञापन

3 of 8
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
विराट और अनुष्का की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया।

4 of 8
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
सिर्फ 50 मेहमानों के बीच रॉयल शादी करने का आइडिया अनुष्का का था। वो भीड़-भाड़ से दूर शादी करना चाहती थीं। इसके लिए विरुष्का ने 4 महीने पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। अपनी शादी के लिए विराट और अनुष्का ने दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन और उनके फोटोग्राफर पति रदिक से कॉन्टैक्ट किया। 
विज्ञापन

5 of 8
virat anushka wedding - फोटो : twitter
देविका ने एक वेबसाइट से बात करते हुए विराट-अनुष्का की शादी को लेकर कई खुलासे किए थे । शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका के मुताबिक, इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।
विज्ञापन

6 of 8
anushka wedding venue
देविका ने बताया, 'मुझसे अनुष्का ने मेरे प्लानर शादीस्क्वैड के जरिए कॉन्टैक्ट किया। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। अनुष्का और विराट बहुत धार्मिक हैं और रूमी (फेमस कवि) को बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हर मेहमान को रूमी की कविताओं का कलेक्शन गिफ्ट के तौर पर दिया गया।' 
विज्ञापन

7 of 8
anushka sharma and virat kohli - फोटो : Instagram
शादी के वेन्यू को एक गार्डन की तरह सजाया गया था। बता दें कि विरुष्का ने अपनी शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब  1 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन

8 of 8
anushka virat
इस हिसाब से देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपए का खर्च आया। अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भांगड़े का भी इंतजाम किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें