फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म और जान्हवी कपूर ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, पांच खबरें

Tue, 12 Jan 2021 05:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और जान्हवी कपूर - फोटो : फाइल
 बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर लक्ष्मी के कदम पड़े हैं। अनुष्का ने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कोहली ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सोमवार की दोपहर वो पिता बन गए।

Anushka Sharma and Virat Kohli Baby Girl: अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाईयां

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरुण गोविल - फोटो : Twitter
रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था। श्रीराम के किरदार से अरुण इतना मशहूर हो गए थे कि लोग उन्हें सचमुच भगवान ही मानने लगे थे।

भगवान राम बनने के लिए अरुण गोविल ने किया था छोटा सा काम, सुपरहिट हो गया था सीरियल


 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ अगर आपने न भी देखी हो तो भी ऐसे प्रशंसकों को तो जानते ही होंगे, जो अपने चहीते सुपरसितारों की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ताजा किस्सा यहां मुंबई में सामने आया है। जयंत सीगे नाम का एक शख्स बेंगलुरु से आकर मुंबई में शाहरुख खान के घर के बाहर 12 दिन से इसलिए धरना दिए बैठा है कि उसे अपने इस चहीते सितारे के साथ एक फिल्म बनानी है।

‘मन्नत’ के बाहर इस युवक का 12 दिन से धरना, बोला, ‘मैं शाहरुख की फिल्म का डायरेक्टर बनना चाहता हूं!’


 

4 of 5
Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala mumbai
सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज ने एक नया फरमान जारी कर कहा है कि उनके सदस्य कर्मचारी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे। फेडरेशन का इल्जाम है कि रामगोपाल वर्मा ने उनके कलाकारों, तकनीशियनों पर मजदूरों का लगभग सवा करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया है। इस बारे में फेडरेशन रामगोपाल वर्मा को कई बार चिट्ठी लिख चुका है।

अब राम गोपाल के खिलाफ मैदान में उतरा सिने एम्प्लाइज फेडरेशन, गोवा में बसे निर्देशक को फर्क नहीं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन का एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सितारे विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे इनके समर्थन में भी अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपनी बात रखी है।

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं जान्हवी कपूर लिखा- 'मुझे पूरा विश्वास है कि...'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें