फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच डॉक्टर से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, तस्वीरें वायरल

Tue, 24 Oct 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में दोनों ने एक विज्ञापन में शादी के वचन की कसमें खाई थीं। और अब दोनों शादी के इस समारोह के बाद सीधा डॉक्टर के क्लीनिक में पहुंच गए हैं। 

पढ़ेंः हेमा मालिनी ने अपनी नातिन का बताया ये नाम, सब हो गए हैरान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जी हां ये बात बिल्कुल सच है। अब दोनों को एक साथ डॉक्टर के पास जाते देखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं डॉक्टर के साथ दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल विराट को एक एक्यूपंक्चरिस्ट डॉक्टर के पास जाना था तो अनुष्का ने उन्हें डॉ. ज्वेल गमाडिया का रेफरेंस दिया था। मगर बात सिर्फ रेफरेंस तक नहीं रही अनुष्का भी विराट के साथ ही डॉक्टर के पास पहुंच गईं। डॉक्टर गमाडिया ने खुद दोनों के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

पढ़ेंः शाहरुख खान की फैन ने जीता कोर्ट केस, आदित्य चोपड़ा भरेंगे जुर्माना
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद से ही अनुष्का और विराट के साथ सेल्फी वाली ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले एक विज्ञापन के दौरान भी दोनों एक दूसरे को शादी के वचन देते नजर आए थे। इसमें दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी। इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि इसे 13 लाख बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें