अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : Social Media
विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और अपनी खास तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर इन दोनों की शादी की है। इस तस्वीर के साथ विराट ने अनुष्का को सालगिरह की बधाई दी है।