फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे जा रहे थे अनुष्का और विराट, तभी फैंस ने घेर लिया और...

Sun, 20 Jan 2019 07:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat, Anushka - फोटो : social media
पावरफुल कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में विराट कोहली ऑस्टेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त थे। ऐसे में अनुष्का उन्हें चीयर करती हुई नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
Virat, Anushka - फोटो : social media
विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे और एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे। न्यूजीलैंड में भी दोनों के चाहने वालों की कमी नहीं है। विराट और अनुष्का जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
Anushka - फोटो : file photo
ऑस्ट्रेलिया टूर खत्म होते ही दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करना शुरू कर दिया है। दरअसल दौरा खत्म होते ही विराट-अनुष्का के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैच देखने के लिए पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर से हुई।

4 of 5
Virat, Anushka - फोटो : social media
विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद फेडरर के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान विराट जहां पैंट-शर्ट पहने नजर आए। वहीं, अनुष्का शर्मा ने व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहन रखी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat Kohli, Anushka Sharma - फोटो : instagram
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अनुष्का शर्मा ने टीम को सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस एतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें