फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखे अनुष्का और विराट, देखकर फैंस भी नहीं पहचान पाए

Sat, 06 Jul 2019 02:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
पूरे देश में इस वक्त क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन से हर कोई गदगद है। ऐसे में पति विराट कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा कुछ दिनों पहले लंदन पहुंची हैं। एक बार फिर वो लंदन की सड़कों पर घूमते हुई देखी गईं।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
भारत और श्रीलंका के बीच मैच से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अनुष्का शर्मा के फैन पेज से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट टी शर्ट के साथ शॉर्ट्स कैरी किए। वहीं विराट ने मैचिंग करते हुए व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक पैंट पहने। लंदन में जिस तरह विराट और अनुष्का खुलेआम घूम रहे हैं उससे ऐसा लग है दोनों को घूमता हुआ देख फैंस भी पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
इससे पहले लंदन से अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आए। तस्वीर में अनुष्का ने विराट के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वहीं विराट, अनुष्का को देखकर मुंह बना रहे हैं।


 

4 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कोट भी लिखा। अनुष्का ने आउड्रे हेपबर्न द्वारा लिखा हुआ कोट पोस्ट किया। अनुष्का ने लिखा- 'खुश लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें