फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के लिए विराट को संभालना हो रहा मुश्किल, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka, Virat - फोटो : instagram
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ न्यूजीलैंड में हैं। दरअसल, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया है। पहले मुकाबले के बाद अनुष्का और विराट साथ में सुकून के पल बिता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : instagram
दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार विराट और अनुष्का दोनों ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट की तस्वीर पर लिखा- 'उफ्फ, इस खूबसूरती को हैंडल नहीं कर पा रही हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli - फोटो : instagram
वहीं विराट ने खुद की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो धूप में खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विराट ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। इससे पहले अनुष्का-विराट की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक छोटी सी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बच्ची खुद को विराट कोहली का फैन बता रही है। फैन की कोहली से बातचीत के वक्त अनुष्का दोनों को निहारती हुई नजर आ रहीं हैं।

4 of 5
virat kohli and anushka sharma
ऐसा बताया जा रहा है कि मैच से ठीक एक दिन पहले शाम को वॉक के लिए निकले हैं और तभी इस नन्हीं फैन से विराट कोहली की मुलाकात हो गई। इस दौरान विराट के हाथ में खाने का कुछ सामान था और वह बच्ची के साथ बेहद विनम्रता से बात करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat, Anushka - फोटो : social media
विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। जहां दोनों बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे और एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे। न्यूजीलैंड में भी दोनों के चाहने वालों की कमी नहीं है। विराट और अनुष्का जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें