फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और विराट कोहली की ताजा रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने, सितारों ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 28 Sep 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं। वह पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अक्सर मैच के दौरान नजर आती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब अनुष्का की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
मुंबई में एक समारोह से पहले विराट और अनुष्का ने फोटोशूट कराया है। अनुष्का और विराट दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। अनुष्का के लुक की बात करें तो इस मौके पर उन्होंने पीच रंग के फर टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
वहीं फॉर्मल लुक में विराट बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। बता दें कि मुंबई में भारतीय खेल समारोह 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।

4 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का और विराट की इस तस्वीर पर सितारों ने कमेंट्स किए हैं। अभिनेत्री जरीन खान ने हार्ट का इमोजी बनाया। वही सिंगर नीति मोहन और प्रोड्यूसर ने भी इस कपल की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
अनुष्का शर्मा हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 39वें नंबर पर चुनी गईं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं।


बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे, आप कितनों को पहचान सकते हैं ?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें