अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। जीरो का प्रमोशन खत्म करने के बाद अनुष्का लगातार विराट कोहली के साथ पहले ऑस्ट्रेलिया फिर न्यूजीलैंड दौरे पर थीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा जहां अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल जीतती दिखीं तो वहीं विराट कोहली भी लुक्स के मामले में पीछे नहीं रहे।