आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिसेप्शन है। इससे पहले कल शाम को विराट और अनुष्का पीएम मोदी को इनवाइट करने के लिए पीएमओ हाउस पहुंचे थे। मोदी को कार्ड देते हुए विरुष्का की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
2 of 5
अनुष्का शर्मा
पीएम मोदी ने खुद इन तस्वीरों को अपने सोशल वीडियो अकाउंट पर शेयर किया। यहां अनुष्का नीले रंग का सूट पहनकर पहुंची थीं। वहीं विराट ने काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। दोनों ही साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
अनुष्का शर्मा
अब ये नए नवेले दूल्हा-दुल्हन रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। दो दिन पहले ही विराट-अनुष्का रोम में हनीमून मनाकर दिल्ली लौटे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 5 स्टार होटल में शानदार रिसेप्शन होगा।
#WATCH Virat Kohli and Anushka Sharma met PM Narendra Modi today to extend wedding reception invitation. pic.twitter.com/JZBrVLlkEJ
— ANI (@ANI) December 20, 2017
4 of 5
अनुष्का शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के तमाम नामी-गिरामी शख्सियत इस शादी में मौजूद होंगी। इसके अलावा क्रिकेटर्स और बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली की पार्टी के बाद मुंबई की बारी है।
26 दिसम्बर को अनुष्का-विराट की तरफ से मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। फिलहाल आज के रिसेप्शन के लिए अनुष्का विराट के घर में जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। अब देखना ये है कि इस फंक्शन के लिए अनुष्का और विराट किस तरह की ड्रेस पहनते हैं।