अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अनुष्का ने भूटान से एक अन्य तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो एक बछड़े को कुछ खिलाती हुई दिखीं। तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'हमारी 8.5 किलोमीटर की चढ़ाई के दौरान हम एक छोटे से गांव में एक पालतू जानवर के बच्चे को खिलाने के लिए रुके, जो अभी चार महीने पहले पैदा हुआ था। घर के मालिक ने हमसे पूछा कि क्या हम थक गए हैं और एक कप चाय पीना चाहते हैं? इसलिए हम इस खूबसूरत परिवार के घर में गए, जिसे बिल्कुल पता नहीं था कि हम कौन हैं और फिर भी उन्होंने गर्मजोशी और प्यार के साथ हमारा स्वागत किया।'