फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

Thu, 27 Aug 2020 01:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का और विराट - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्दी ही किरकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma
अनुष्का के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। इस खुशखबरी को पढ़ते ही फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिए हैं। प्रशंसक और उनके चाहने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आ रहे इस नन्हे मेहमान को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : Twitter- @hardikpandya7
याद दिला दें कि हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस विराट से भी सवाल कर रहे थे कि वो कब खुशखबरी देने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma

बात करें अनुष्का शर्मा कि तो आखिरी बार वह शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थीं। एक्टिंग के अलावा अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें