फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या पर अनुष्का शर्मा और सोनू सूद भड़के, बोले-दोषी को मिले फांसी

Fri, 02 Aug 2019 11:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma and Sonu Sood - फोटो : Social Media
झारखंड के जमशेदपुर में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है। पिछले हफ्ते टाटानगर रेलवे स्टेशन से लापता हुई तीन साल की एक बच्ची का सिर कटा हुआ शव मंगलवार रात को आरोपी की निशानदेही पर मिला। सीसीटीवी फुटेज में पहचाने जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से तीन वर्षीया बच्ची को अगवा करने के बाद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका सिर काट दिया। इस झकझोर देने वाली घटना के बाद बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की तो सोनू सूद ने कहा कि ऐसे लोगों पर दया न दिखाते हुए उन्हें मृत्युदंड देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का ने ट्वीट करते हुए कहा- 'एक 3 साल की बच्ची जो रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के पास सो रही थी, उसे अपहरण कर लिया गया, उसके साथ गैंगरेप किया गया और जमशेदपुर में उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। ये बेहद अमानवीय और वीभत्स घटना है। इस घटना से बहुत गुस्सा आ रहा है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का ने आगे लिखा- 'मैं आशा करती हूं और अपील करती हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय हो। और इतनी कड़ी मिले कि अगली बार इस तरह का जघन्य भी नृशंस करने से डरे।'
 

 

4 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
सोनू सूद ने ट्वीट किया- 'जमशेदपुर में एक 3 साल की बच्ची का अपहरण, बलात्कार और हत्या! हम किस तरह की दुनिया में जी रहे हैं? अभियुक्तों को गंभीर सजा दी जानी चाहिए और एक कानून पारित किया जाना चाहिए जहां ऐसे लोगों के लिए दया न दिखाते हुए तत्काल मृत्युदंड देना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
आपको बता दें कि इस घटना में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी रिंकू, जो अब पुलिस हिरासत में है, एक आदतन अपराधी है और टेल्को और साकची इलाकों में बच्चों का अपहरण करने और उनकी हत्या के लिए पहले गिरफ्तार किया गया था। वह गिरिडीह जिला पुलिस में तैनात हवलदार का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें