फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी पर इमोशनल हुईं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड, प्यारी सी पोस्ट के साथ शेयर की तस्वीर

Tue, 12 Feb 2019 02:41 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Apeksha Dandekar, Anusha Dandekar and Shibani Dandekar - फोटो : instagram
मशहूर सिंगर अपेक्षा दांडेकर ने टीवी एक्टर अभिषेक शर्मा ने शादी कर ली है। अपेक्षा जानी-मानी अभिनेत्री अनुषा दांडेकर और इन दिनों फरहान अख्तर को डेट कर रहीं शिबानी दांडेकर की छोटी बहन हैं। बीते शनिवार को अपेक्षा ने दिल्ली में अभिषेक से शादी रचाई। उनकी शादी में कई सितारे भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
Apeksha Dandekar - फोटो : social media
वहीं अनुषा और शिबानी ने छोटी बहन की शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इन दिनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपेक्षा के साथ अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ दोनों ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने अपेक्षा को मेरा बच्चा बोलते हुए अनुषा और शिबानी ने बहन वाला प्यार जताया। 
विज्ञापन

3 of 5
Apeksha Dandekar, Anusha Dandekar - फोटो : instagram
अनुषा ने अपेक्षा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'माई बेबी सिस्टर ने आज शादी की,मै अभी भी इस सच पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। चाहे वह कितनी भी बड़ी हो जाए, लेकिन अभी भी मेरे लिए वह छोटे बच्चे से कम नहीं। दांडेकर और मेरे बच्चे के रूप में मेरे पास उसकी ये आखिरी तस्वीर है, जबतक की वह अभिषेक की नहीं हुई थी। मुझे विश्वास नहीं था कि उनकी जिंदगी में ऐसा अच्छा इंसान आएगा और उसको बहुत खुश रखेगा।'

4 of 5
shibani dandekar - फोटो : instagram
अपनी बहन के लिए अनुषा ने आगे लिखा- 'तुम वास्तव में सबसे सुंदर, दयालु, सबसे प्यार करने वाली हो, मैं हर रोज तुम्हारे जैसा बनना चाहती हूं।' बहन के पति की तारीफ करते हुए अनुषा ने आगे लिखा- 'अभिषेक तुम सब कुछ से भी ज्यादा हो। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं। मुझे इस बात का दुख है कि अब हम अपना आखिरी नाम (सरनेम) साझा नहीं कर पाएंगे। लेकिन मुझे खुशी होगी जब तुम (अपेक्षा) शर्मा सरनेम के साथ पुकारी जाओगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar - फोटो : Instagram
वहीं शिबानी दांडेकर ने भी छोटी बहन के लिए ऐसा की इमेशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- 'हमारे बच्चे ने आज शादी कर ली है। मैं अपेक्षा और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी में खुशियां की कामना करती हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम दोनों अपनी जिंदगी को और भी ज्यादा शानदार बनाओगे। बच्चे के रूप में छोटी बहन को ढेर सारा आशिर्वाद।' आपको बता दें कि शिबानी दांडेकर काफी समय से एक्टर फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें